वीडियो वायरल | Comedy kahani | मजाकिया कहानी

Rate this post

वीडियो वायरल | Comedy kahani | मजाकिया कहानी:

वीडियो वायरल कहानी सोशल मीडिया के उस रूप को उजागर करती है, जिसकी वजह से कई आम लोगों की ज़िंदगी, रातों रात बदल जाती है | एक गाँव में किशोर नाम का आदमी रहता था | वह चाक़ू छुरी तेज करने का काम किया करता था | किशोर अपनी साइकल में गाँव गाँव जाता और मीठे स्वर में गाते हुए, लोगों को चाक़ू छुरी तेज करवाने का, आमंत्रण देता | दिन भर काम करके, वह अपने जीवन यापन करने के लायक़, धन इकट्ठा कर लेता था | उसकी ज़िंदगी बहुत मज़े से कट रही थी | वह अपने काम से बहुत प्यार करता था, इसलिए वह ज़्यादातर समय अपने ही काम में लगा रहता था | एक बार किशोर, एक रिहायशी इलाक़े में पहुंचकर, अपने ही अंदाज़ में, गाना प्रारंभ कर देता है | उसके गाने को सुनकर, बच्चे वहाँ इकट्ठा हो जाते हैं और वही एक लड़का, अपने मोबाइल से किशोर का गाना गाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट में, शेयर कर देता है | किशोर का मज़ेदार गाना, सोशल मीडिया पर छा जाता है | उसके गाने पर कई, मीम बनने लगते हैं |

वीडियो वायरल
Image by Gerd Altmann from Pixabay

देखते ही देखते कुछ दिनों के अंदर, किशोर सेलिब्रिटी बन जाता है | लेकिन किशोर, इस बात से बिलकुल अनजान, अपने ही धुन में गली मोहल्ले जाकर, अपना चाकू छुरी की धार तेज करने के काम में लगा रहता है | एक दिन किशोर, एक ट्रैफ़िक सिग्नल के पास खड़ा होकर, अपने अंदाज़ में गाना गा रहा होता है और कुछ ही देर में देखते देखते, उसके चारों तरफ़ लोग मोबाइल लेकर खड़े हो जाते हैं और उसकी वीडियो बनाने लगते हैं | लोगों की भीड़ से गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है और उसे हटाने के लिए पुलिस के अतिरिक्त जवान मौक़े पर पहुँच जाते हैं | किशोर समझ नहीं पा रहा था, कि उसका गाना सुनकर इतने लोग, क्यों इकट्ठे हो गए ? तभी पुलिस के कुछ लोग, किशोर के पास आकर कहते हैं, “आप अपना गाना बजाना सड़क से दूर करिए यहाँ जमावाड़ा मत लगाओ | तभी किशोर कहता है, “मैं तो अपना काम कर रहा हूँ | मैंने किसी को यहाँ नहीं बुलाया” | तभी कुछ लोग पुलिस को बताते हैं, कि यह तो सोशल मीडिया स्टार हैं | इनके वीडियो तो, हर जगह वायरल हो चुके हैं | लेकिन किशोर, यह बात सुनकर आश्चर्य से देखने लगता है | किशोर जल्दी से अपना सामान उठाकर, वहाँ से चल देता है | लेकिन भीड़ उसका पीछा करती रहती है | किशोर किसी तरह उनकी नज़रों से ओझल होकर दूर आ जाता है | वीडियो वायरल होने की वजह से, किशोर का जीना दूभर हो चुका था | वह जहाँ भी जाता, लोग उसका वीडियो बनाना प्रारंभ कर देते | किशोर, लोगों से इतना तंग आ चुका था, कि वह मुँह में कपड़ा लगाकर, अपने काम में निकलने लगा |

Comedy kahani
Image by Phuong Nguyen from Pixabay

लेकिन फिर भी, कोई न कोई उसे पहचान ही लेता | कुछ दिनों तक, यूँ ही चलता रहा | लेकिन अब किशोर को घमंड आने लगा और वह लोगों से बुरे तरीक़े से पेश आने लगा | यहाँ तक कि, लोग यदि उसे वीडियो बनाने को कहते हैं, तो वह उनसे पैसे चार्ज करता | किशोर की ग़रीबी देखते हुए, लोग उसे अब ऑनलाइन पैसे भेज कर मदद कर दिया करते | देखते ही देखते किशोर के पास अच्छे खासे पैसे, इकट्ठे हो गए और अब किशोर ने अपने काम पर ही जाना बंद कर दिया | किशोर जब भी अपने घर से निकलता, तो ऐसा लगता मानो कोई दूल्हा जा रहा हो | जब भी कोई किशोर का विडियो बनाना चाहता तो, वह अपना मुँह छुपा लेता और वहाँ से भागने लगता | किशोर के सर में सेलिब्रिटी का भूत इस क़दर चढ़ गया था, कि उसे हर जगह महसूस होता, कि लोग उसे ही देख रहे हैं और वह पागलों की तरह हरकतें करने लगता | धीरे धीरे किशोर का रवैया, अजीब होने लगा और उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी | उसके पड़ोसियों ने उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती किया | किशोर कई दिनों के इलाज के बाद, अपनी वास्तविक स्थिति में वापस आ पाया | लेकिन वह अपने काम करने का तरीक़ा भूल चुका था, उसे फिर से अपने पुराने काम में लौटना था | दरअसल वीडियो वायरल की वजह से, किशोर की पूरी ज़िंदगी नाटकीय तरीक़े से बदल चुकी थी | लेकिन किशोर अपनी पिछली ज़िंदगी में ही जाना चाहता था | किशोर समझ चुका था, कि उसकी वास्तविक ज़िंदगी ही उसे ख़ुशी दे सकती है | यह दिखावटी जीवन, तो कुछ समय ही साथ रहेगा और इसी के साथ किशोर की कहानी ख़त्म हो जाती है |

Visit For भूत की कहानी 
नाराज दोस्त । naraj dost | naraz dost | majedar kahaniyan

Leave a Comment